Thursday, October 22nd, 2026

5 बदमाशों ने बडगाम में जम्मू-कश्मीर बैंक में की फायरिंग 

 बडगाम 
कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं पर बीते कुछ समय में काफी हद तक कंट्रोल किया गया है। लेकिन बीच-बीच में ये दहशतगर्द सिर उठाने की कोशिश करते हैं। हालांकि उनके मनसूबों पर सुरक्षाबल पानी फेर देते हैं। आज बडगाम में जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा में पांच पांच अज्ञात बंदूकधारी घुस गए। इसके बाद उन्होंने हवाई फायरिंग कर लोगों को डराने की कोशिशि की।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "बडगाम जिले में जम्मू और कश्मीर बैंक की चंदपोरा शाखा में पांच अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियां दागीं। एक सुरक्षा गार्ड से 2 लाख रुपये नकद और एक 12 बोर की राइफल लूट ली।" कश्मीर पुलिस के अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है। अधिकारी ने घटना की जांच की बात कही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय